कई बार देश की ताकत बंदूक या बड़ी-बड़ी घोषणाओं से नहीं, बल्कि सही समय पर सच बोलने वाले लोगों से दिखाई देती है।
#बांग्लादेश की राजधानी #ढाका में एक कार्यक्रम के दौरान #जम्मूकश्मीर को #पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाला गलत नक्शा सामने आया, इसे देखते ही भारतीय उच्चायोग की युवा अधिकारी #पूजा_झा ने बिना देर किए इसका विरोध किया।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और इस तरह का नक्शा पूरी तरह गलत है।
उनके इस कदम की देशभर में सराहना हो रही है, बता दें कि ढाका में उनकी पहली पोस्टिंग से पहले, उनकी ट्रेनिंग ताइवान में हुई थी।
वे मूल रूप से #बिहार के #सीतामढ़ी जिले की रहने वाली हैं।
.
#भारत को आप पर गर्व है। 👍👍👍🙏🙏