Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

मेरा युवा भारत सीतामढ़ी के सहयोग से सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के तहत युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश सीतामढ़ी, 09 अगस्त 2026। 05 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पखवाड़ा मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में 09 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में आज मेरा युवा भारत (MY Bharat), सीतामढ़ी द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य विभाग, सीतामढ़ी के सहयोग से सदर अस्पताल, सीतामढ़ी स्थित रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चला। शिविर में युवाओं एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान कर मानव सेवा की इस पहल में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की तथा अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना था। जिला युवा अधिकारी ने कहा— रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत सीतामढ़ी, श्री राकेश कुमार ने कहा कि, “रक्तदान मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मेरा युवा भारत का उद्देश्य युवाओं को केवल कार्यक्रमों से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के तहत इस रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं में सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।” उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं तथा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल संचालन में सिविल सर्जन, सीतामढ़ी, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, सीतामढ़ी, अस्पताल प्रबंधन एवं रक्त केंद्र की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्त केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अपनाथ नायक, प्रयोगशाला प्रबंधक श्री शशि कुमार, राजू कुमार, प्रशामर्शी अमित कुमार वर्मा, डाटा ऑपरेटर किरण कुमारी, स्टाफ नर्स ज्योति कुमारी सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर के संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मेरा युवा भारत सीतामढ़ी के स्वयंसेवकों ने शिविर के आयोजन, व्यवस्थापन एवं जन-जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। मेरा युवा भारत सीतामढ़ी की ओर से कहा गया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के माध्यम से युवाओं को समाजहित, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Sitamarhi, Bihar | Aug 9, 2026

MORE NEWS

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया।

इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया।

नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया। इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया। नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन

दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था।

काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी :-

घटना में प्रयुक्त कैंची।

मृतक का मोबाइल फोन।

बिहार पुलिस

घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्ता :-

रंजीता कुमारी

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :- घटना में प्रयुक्त कैंची। मृतक का मोबाइल फोन। बिहार पुलिस घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा। गिरफ्तार अभियुक्ता :- रंजीता कुमारी

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

मेरा युवा भारत सीतामढ़ी के सहयोग से सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के तहत युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश सीतामढ़ी, 09 अगस्त 2026। 05 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पखवाड़ा मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में 09 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में आज मेरा युवा भारत (MY Bharat), सीतामढ़ी द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य विभाग, सीतामढ़ी के सहयोग से सदर अस्पताल, सीतामढ़ी स्थित रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चला। शिविर में युवाओं एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान कर मानव सेवा की इस पहल में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की तथा अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना था। जिला युवा अधिकारी ने कहा— रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत सीतामढ़ी, श्री राकेश कुमार ने कहा कि, “रक्तदान मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मेरा युवा भारत का उद्देश्य युवाओं को केवल कार्यक्रमों से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के तहत इस रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं में सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।” उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं तथा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल संचालन में सिविल सर्जन, सीतामढ़ी, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, सीतामढ़ी, अस्पताल प्रबंधन एवं रक्त केंद्र की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्त केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अपनाथ नायक, प्रयोगशाला प्रबंधक श्री शशि कुमार, राजू कुमार, प्रशामर्शी अमित कुमार वर्मा, डाटा ऑपरेटर किरण कुमारी, स्टाफ नर्स ज्योति कुमारी सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर के संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मेरा युवा भारत सीतामढ़ी के स्वयंसेवकों ने शिविर के आयोजन, व्यवस्थापन एवं जन-जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। मेरा युवा भारत सीतामढ़ी की ओर से कहा गया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के माध्यम से युवाओं को समाजहित, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। - Sitamarhi News