मिर्जापुर में एक साथ 4 युवतियां लापता, कैलहट बाजार से गायब होने की सूचना से मचा हड़कंप
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव की चार युवतियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चारों युवतियां 10 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे कैलहट बाजार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। उनके परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं।
इस संबंध में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी भी व्यक्ति को युवतियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल चुनार पुलिस को सूचित करें।
पुलिस संपर्क नंबर: 📞 9454404005 📞 9455205000 📞 9919146281
🙏 अपील: इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि युवतियों का पता लगाने में मदद मिल सके।
#Mirzapur #Chunar #MissingGirls #लापता_युवतियां #कैलहट #जलालपुर_माफी #MirzapurPolice #TodayMirzapurNews