खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव : जालोर शहर के रामदेव कॉलोनी में बुधवार को 25 वर्षीय युवक रमेश कुमार का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। रमेश मंगलवार रात खाना खाने के बाद बाजरे की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था और रात करीब 10 बजे तक परिजनों से बातचीत हुई थी। सुबह घर नहीं लौटने और फोन नहीं उठाने पर पिता तोलाराम खेत पर पहुंचे, जहां बेटे का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्मह#त्या या ह#त्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।
Jalor, Jalor | Oct 7, 2026