कानपुर देहात में 200 साल पुराने तालाब पर भूमाफियाओं की नजर!
रनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8, शेरपुर तरौंदा गांव में ग्रामीणों ने ऐतिहासिक सार्वजनिक तालाब को राख से भरकर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्रता का भी आरोप है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अधिशासी अधिकारी मनीष राय ने जांच के बाद अवैध कब्जा पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस 200 साल पुराने तालाब को कब्जे से बचाने के लिए क्या कदम उठाता है।
#कानपुरदेहात #रनिया #तालाब #भूमाफिया #अवैधकब्जा #शेरपुरतरौंदा #उत्तरप्रदेश #KanpurDehat #KanpurNews #UPNews #GroundZeroNews #खबर #ताजा_खबर #BreakingNews