सिवान: बिहार एसटीएफ ने ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट चलाने वाले मैरवा के राजन जायसवाल को रिमांड पर लिया. उस पर एसडीओ अरुण पांडेय से मनचाहे ट्रांसफर के लिए ₹25 लाख मांगने का आरोप है. वंदे भारत ट्रेन से गिरफ्तार जायसवाल के फोन से कई अधिकारियों के ट्रांसफर में उसकी संलिप्तता उजागर हुई. एसटीएफ को बड़े चेहरों के खुलासे की उम्मीद है.