Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

पोषण प्रहरी अभियान के तहत गंभीर कुपोषित बच्चे को लिया गोद -पोषण किट देकर अभिभावकों को दी स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी अनोखा तीर, सोडलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण प्रहरी अभियान के तहत ग्राम सोडलपुर के गंभीर कुपोषित बालक प्रियांशु को विभाग की पर्यवेक्षक आशा सोनी ने गोद लेकर उसके पोषण स्तर में सुधार के लिए विशेष पहल की। गृह भेंट के दौरान पर्यवेक्षक आशा सोनी ने बचे के अभिभावकों से मुलाकात कर पोषण किट प्रदान की तथा संतुलित आहार, स्वछता और बचों की नियमित देखभाल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुपोषण केवल भोजन की कमी से नहीं, बल्कि आवश्यक पोषक तत्वों की कमी, बार-बार होने वाली बीमारियों, साफ-सफाई के अभाव और उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण भी होता है। अभिभावकों को बचों को प्रतिदिन संतुलित एवं पौष्टिक भोजन देने, समय पर टीकाकरण कराने, नियमित रूप से वजन मापने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही यह भी समझाया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों और नियमित देखभाल से बचों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है तथा कुपोषण को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति चंद्रवंशी, ललिता मानकर, राधिका बघेले सहित ग्राम की महिलाएं एवं बचे उपस्थित रहे।

Harda, Harda | Jul 8, 2026