हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अवाहदेवी में शादी का रिश्ता तय कर एक परिवार से करीब 18 लाख रुपये और लाखों के सोने के आभूषण ठगने का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद निवेश के नाम पर रुपये लेने के बाद आरोपी शादी से पहले फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।