टीआरई-4 के लिए 25 जुलाई तक बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना, शिक्षा मंत्री के सख्त निर्देश
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी कार्य तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता के आवेदनों का 30 कार्यदिवस के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने टीआरई-4 के लिए 25 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को अधियाचना भेजने के निर्देश दिए। बैठक में मॉडल स्कूलों की प्रगति, स्थानांतरण नीति, अपार आईडी, ई-शिक्षा कोष और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि विभाग की सभी योजनाओं की नियमित निगरानी कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
Chapra, Saran | Jul 8, 2026