औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इन्टरेस्ट (EOI) का आमंत्रण
--
सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा निवाड़ी जिले में स्थित विभागीय औद्योगिक क्षेत्र जेर में रिक्त औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु दिनांक 01.07.2026 प्रातः 11:00 बजे से दिनांक 15.07.2026 को अपरान्ह 5:00 बजे तक एक्सप्रेशन ऑफ इन्टरेस्ट आमंत्रण किए गए है। उक्त प्रक्रिया विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर संपादित की जाएगी। प्रक्रिया अंतर्गत प्रमुख शर्तें निम्नानुसार है:-
1. प्रत्येक भूखंड हेतु आवेदन शुल्क 5000/- होगा। आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा।
2. आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदित भूमि हेतु आवेदन को प्रचलित प्रब्याजी (premium) की 25% अग्रिम राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी।
3. भूखंडों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
नियम, प्रक्रिया एवं भूखंडों आदि की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट mpmsme.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
#JansamparkMP #niwari