#मानसून के बाद तराई पश्चिम वन प्रभाग के #फाटो और #हाथीडंगर इको टूरिज्म जोन पर्यटकों के लिए खोल दिए गए।
#नए पर्यटन सीजन के पहले दिन ही जंगल सफारी को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया। #विधायक दीवान सिंह बिष्ट और #डीएफओ पुनीत तोमर ने सफारी का शुभारंभ किया। दिल्ली समेत अन्य स्थानों से पहुंचे पर्यटक टाइगर और अन्य वन्यजीवों की झलक पाने की उम्मीद में जंगल की ओर रवाना हुए।
#फाटो जोन में सुबह और शाम की पाली में 50-50 जिप्सियों, जबकि #हाथीडंगर जोन में दोनों पालियों में 25-25 जिप्सियों को सफारी की अनुमति दी गई है। फाटो में इस सीजन नाइट सफारी भी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहेगी।
#फाटो में पर्यटकों के ठहरने के लिए ट्री हाउस समेत कुल 19 कक्ष उपलब्ध हैं। इनमें दो ट्री हाउस में तीन कक्ष, पांच इको हट, ब्रिटिश बिल्डिंग में चार, ओल्ड बिल्डिंग में दो कक्ष और पांच टेंट हाउस शामिल हैं।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar