
#टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा टिहरी परियोजना में “मिशन शक्ति-कार्यक्रम का शुभारंभ #बालिकाओं के समग्र सशक्तिकरण हेतु 25 दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन
#टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिचेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत टिहरी परियोजना के द्वारा टिहरी बांध परियोजना प्रभावित इण्टर कालेज में आज दिनांक 03 / 06/2026 को “मिशन शक्ति-2026” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। यह 25 दिवसीय कार्यशाला आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की 28 बालिकाओं के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड,के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया है, टिहरी में बांध प्रभावित क्षेत्र की बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं सशक्तिकरण के प्रति टीएचडीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य मुख्य महा प्रबंधक (टिहरी परियोजना) श्री आर० आर० सेमवाल , महाप्रबंधक (सामा० एवं पर्या०) ऋषिकेश श्री हर्ष कुमार जिंदल तथा अपर महाप्रबंधक ( नियोजन ) श्री विपिन सकलानी , उप महाप्रबंधक ( मा० सं० एवं प्रशा० ) श्री मोहन सिंह सिलवाल , वरि०प्रबंधक ( सीएसआर) श्री नरेंद्र सिंह मखलोगा , वरि० प्रबंधक ( एच०आर० ) श्री दीपक उनियाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर तरंगिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उद्घाटन समारोह के दौरान सभी चयनित बालिकाओं को प्रशिक्षण अवधि एवं दैनिक उपयोग हेतु आवश्यक सामग्री से युक्त विशेष किट वितरित किए गए, जिनमें ट्रॉली बैग, स्कूल बैग, ट्रैक सूट, स्पोर्ट्स वियर, स्टेशनरी सामग्री, योगा सामग्री, पानी की बोतलें सहित अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल थीं।