वीरभद्र सिंह जयंती पर कल राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को किया आमंत्रित
शिमला, 22 जून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 23 जून को सुबह 10 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, नगर निगमों के कांग्रेस पार्षदों, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
उन्होंने कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने और उनके योगदान को याद करने का आह्वान किया है। कांग्रेस संगठन प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
Dharmpur, Mandi | Jun 22, 2026