
24 नवंबर को पाकिस्तान के ननकाना साहिब में प्रकाश पर्वः सिरसा में 10 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन; आधार-पासपोर्ट समेत कई दस्तावेज जरूरी....
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सिरसा जिला प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक श्रद्धालु 10 सितंबर 2026 तक उपायुक्त कार्यालय सिरसा में आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन मिलने के बाद प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं का सत्यापन कराया जाएगा।
डीसी शांतनु शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान में 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व कार्यक्रमों में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु अपना आवेदन उपायुक्त कार्यालय की प्रथम मंजिल स्थित कमरा नंबर 41, विविध शाखा में जमा कर सकते हैं।
ये डॉक्युमेंट्स होंगे जरूरी
आवेदन-पत्र के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान-पत्र और वैध पासपोर्ट की प्रति लगाना अनिवार्य है। प्रशासन की ओर से आवेदनों की जांच और वेरिफिकेशन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
#sirsabreaking #santoshbeniwal #sirsatody #takkrtoday #safaikarmi #cmsaini #brejindersingh #gokulsetia
Sirsa, Sirsa | Sep 6, 2026