#uttrakhand : देश का सबसे ऊंचा रावण, देहरादून में 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन, 31 लाख रुपये की लागत से हुआ तैयार
बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा पर्व पर होगा भव्य आयोजन, रावण दहन देखने उमड़ेगी भारी भीड़
देहरादून। विजयादशमी 2026 के अवसर पर देहरादून में इस बार 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले इस भव्य दशहरा उत्सव में रावण का विशाल पुतला तैयार किया गया है, जिसकी लागत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है।
181 फीट ऊंचे रावण के पुतले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। दशहरा पर्व पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। विशाल पुतले और भव्य आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
देहरादून का यह दशहरा आयोजन हर वर्ष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार 181 फीट ऊंचे रावण के दहन को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है।
Haridwar Stambh Vasudev