पांकी-डाल्टनगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
पांकी। पांकी-डाल्टनगंज मुख्य सड़क पर गजबोर के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पथरा निवासी अरुण सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Panki, Palamu | Jun 8, 2026