*समाज सेवा के लिए लायंस क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम सम्मानित*
डबवाली। श्री राम नगर नाट्यशाला डबवाली द्वारा लायंस क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब प्रधान गुरदीप कामरा के साथ इंद्रप्रीत सिंह मोंगा, अमरीक सिंह गिल, पवन गर्ग और डॉ. अशवनी सचदेवा ने यह सम्मान ग्रहण किया। नाट्यशाला की ओर से क्लब के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। क्लब सदस्यों ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
#डबवाली #dabwali #mandidabwali #haryana #ramleela