नानकमत्ता विधानसभा से मधुराना को AAP ने बनाया विधानसभा प्रभारी
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने की नियुक्ति
नानकमत्ता। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से मधुराना को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मधुराना वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। पार्टी की ओर से उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।
नानकमत्ता विधानसभा में मधुराना की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी अब क्षेत्र में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की तैयारी में है।