Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket

गुदड़ी में 100 छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी ने बांटी साइकिल बोले विधायक—उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम करें रोशन राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत गुरुवार को गुदड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले चरण में विभिन्न सात विद्यालयों के करीब 100 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नि:शुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण जैसी योजनाएं इसी उद्देश्य का हिस्सा हैं। ‘उन्नति का पहिया’ में सवार होकर विद्यार्थी अपने सपनों की उड़ान भरें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें। विधायक ने कहा कि साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यालय की दूरी को बच्चों की शिक्षा में बाधा बनने से रोकना है, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गुदड़ी प्रखंड में ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत करीब 387 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। पहले चरण में मवि बांदु, मवि पिंडिंग, मवि तुजुर, पीएमश्री मध्य विद्यालय गुदड़ी, उमवि बिरकेल, उमवि किचिंडा और मवि सिदमा के विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। शेष पात्र विद्यार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से साइकिल वितरित की जाएगी। इस अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, रोलेन बरजो, रमेश लुगुन समेत शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

MORE NEWS

"सभी देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳 जय हिन्द!"

सोनुआ के सालु नीलू इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा झांकी...

"सभी देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳 जय हिन्द!" सोनुआ के सालु नीलू इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा झांकी...

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 15, 2026

*सभी को जोहार।*

*स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के सभी सम्मानित नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के उन सभी महान अमर शहीदों के बलिदान को याद करें, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी एकजुट होकर अपने देश, राज्य और सिंहभूम के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य के लिए पूरी निष्ठा के साथ मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लें।*
*जय हिंद, जोहार!*

*सभी को जोहार।* *स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के सभी सम्मानित नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के उन सभी महान अमर शहीदों के बलिदान को याद करें, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी एकजुट होकर अपने देश, राज्य और सिंहभूम के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य के लिए पूरी निष्ठा के साथ मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लें।* *जय हिंद, जोहार!*

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 15, 2026

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 14, 2026

गुदड़ी में 100 छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी ने बांटी साइकिल बोले विधायक—उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम करें रोशन राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत गुरुवार को गुदड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले चरण में विभिन्न सात विद्यालयों के करीब 100 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नि:शुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण जैसी योजनाएं इसी उद्देश्य का हिस्सा हैं। ‘उन्नति का पहिया’ में सवार होकर विद्यार्थी अपने सपनों की उड़ान भरें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें। विधायक ने कहा कि साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य विद्यालय की दूरी को बच्चों की शिक्षा में बाधा बनने से रोकना है, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गुदड़ी प्रखंड में ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत करीब 387 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। पहले चरण में मवि बांदु, मवि पिंडिंग, मवि तुजुर, पीएमश्री मध्य विद्यालय गुदड़ी, उमवि बिरकेल, उमवि किचिंडा और मवि सिदमा के विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। शेष पात्र विद्यार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से साइकिल वितरित की जाएगी। इस अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, रोलेन बरजो, रमेश लुगुन समेत शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे। - Sonua News