
प्रभारी अंचल अधिकारी फुल्लीडुमर समा प्रवीण के द्वारा भुमी विवाद मामलों की सुनवाई की गयी।
बिहार/बांका। प्रत्येक शनिवार के भांती इस शनिवार को भी बांका जिले के अंतर्गत फुल्लीडुमर अंचल अधिकारी मनोज कुमार का स्थानांतरण एवं नए अंचल अधिकारी प्रशांत सांडील्य शुक्रवार को योगदान के बाद अपने पिता के श्राद्ध कार्य में अवकाश पर चले जाने से अंचल कार्यालय में पदस्थापित ए आर ओ समा प्रवीण प्रभारी अंचल अधिकारी के रूप में कार्य कर रही है आज के शनिवार के भूमि विवाद मामलों की सुनवाई को लेकर सुनवाई करते हुए शमा प्रवीण के द्वारा वादी प्रथम पक्ष श्रीधर प्रसाद यादव साकीन फुल्लीडुमर थाना फुल्लीडुमर द्वितीय पक्ष प्रतिवादी पवन कुमार, निलेश कुमार राय साकिन बदलाचक थाना खेसर दोनों पक्षों के द्वारा मंदिर के सीडी निर्माण को लेकर आपस में विवाद चल रहा था दोनों पक्षों को सलाह देते हुए मापी को लेकर ऑनलाइन करने को कहा गया और अंचल अमीन से जमीन का मापी कराकर अपने-अपने पक्ष के जमीन को सीमांकन कर लेने का निर्देश दिया गया। वादी प्रथम पक्ष उत्तम कुमार सिंह साकीन धौरी थाना बेलहर जिला बांका एवं प्रतिवादी द्वितीय पक्ष घोघो राय , चुन्नी राय , विनोद राय सभी तीनों साकीन पुतरीया थाना फुल्लीडुमर जिला बांका दोनों पक्षों के द्वारा अपने-अपने कागजात के हिसाब से अपना अपना हक जमाने की बात कह रहा था प्रभारी अंचल अधिकारी शमा परवीन के द्वारा दोनों पक्षों को अंचल अमीन से नापी कराते हुए अपने-अपने जमीन का सीमांकन करा लेने का सलाह दिया जो दोनों पक्षों ने इस बात को स्वीकार की है। वादी प्रथम पक्ष पंकज कुमार यादव साकिन नाढा पहाड़ प्रतिवादी द्वितीय पक्ष विष्णु देव राय साकिन केडिया। जनता दरबार में प्रथम पक्ष पंकज कुमार यादव उपस्थित हुए जबकि द्वितीय पक्ष विष्णु देव राय दरबार में उपस्थित नहीं हुए प्रभारी अंचल अधिकारी के द्वारा अगले शनिवार 18 जुलाई 26 द्वितीय पक्ष को दुबारा नोटिस देते हुए दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है ताकि दोनों पक्षों के कागजातो की अवलोकन करते हुए सुवाई की जा सके, वादी प्रथम पक्ष श्वेता देवी पति दारो राय साकिन केडिया थाना फुल्लीडुमर जिला बांका प्रतिवादी द्वितीय पक्ष विवेक राय सकीन केड़िया थाना फूली डूमर जिला बांका प्रथम पक्ष उपस्थित हुए द्वितीय पक्ष अनुपस्थित रहा प्रथम पक्ष श्वेता देवी पति दारों राय के द्वारा पदाधिकारी को बताया गया कि मेरा खाता 132 खेसर 1542 रखवा 26 डिसमिल जिसका राजस्व रसीद प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राप्त है द्वितीय पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण प्रथम पक्ष को सलाह दी गई के अंचल अमीन से माफी कराकर जमीन का सीमांकन करा लेने को कहा गया है ।