छत्तीसगढ़ में कोंडागांव के फरसगांव क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर रांधना मोड़ के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फरसगांव की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची फरसगांव पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच और फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
#Kondagaon #NH30 #RoadAccident #Farasgaon #ChhattisgarhNews #AccidentUpdate #CGNews