कोतवाली: थाना परिसर के पास खड़े ट्रक में लगी आग, पहिये जले
कोतवाली में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे थाना परिसर के पास खड़े ट्रक में बुधवार को आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रक के पहिये जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास में कूड़े में लगी आग से ट्रक के पहियों में आग पकड़ ली थी।
ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जलाने से बचें।
भारत क्रांति न्यूज़
निष्पक्षता • निर्भीकता • विश्वसनीयता
#कोतवाली #ट्रकमेंआग #दमकल #स्थानीयसमाचार #BharatKrantiNews