पी.ओ. स्टाफ की टीम ने एक भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई अश्विनी, मुख्य सिपाही संदीप, महावीर, रजत व भारती को शामिल किया गया। टीम ने संयुक्त प्रयास से एक भगोड़े आरोपी विशाल नगर कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ छोला पुत्र राजपाल को गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और न्यायालय में पेश न होने के कारण उन्हें माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। आरोपी दीपक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन टीम की सतर्कता और प्रयासों के चलते उन्हें दबोच लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है और कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।