मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हनुमानगढ़। जिले में तीसरे चरण के तहत शामिल 6 पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने पंडितावाली, जाखड़ावाली, लोंगेवाला, दुल्माना एवं पीलीबंगा गांवों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।