
अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी, सीआईए रेवाड़ी ने किए दो आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव आराम नगर निवासी पवन कुमार व गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 जून को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि पवन कुमार निवासी गांव आराम नगर जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी अपने गांव के बस स्टेण्ड से कनुका जाने वाली सडक पर किसी के इन्तजार मे खडा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पवन कुमार निवासी गांव आराम नगर बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी पिस्टल व 01 जिंदा रोंद बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी पवन कुमार ने बताया की उपरोक्त हथियार उसे गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री ने उपलब्ध करवाया था। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दोनो आरोपी पवन कुमार व इंद्रजीत उर्फ चुर्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी पवन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी इंद्रजीत उर्फ चुर्री को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
Rewari, Rewari | Jun 21, 2026