झारखंड से गया में शराब तस्करी का वीडियो वायरल
झारखंड से गया के गुरपा और फतेहपुर थाना क्षेत्र के रास्ते बड़ी मात्रा में शराब की कथित तस्करी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 12 से अधिक बाइक पर शराब ले जाते लोग दिखाई दे रहे हैं। वहीं फतेहपुर पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और वायरल वीडियो की जांच की जाएगी।
#Gaya #Jharkhand #LiquorSmuggling #ViralVideo #BiharNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #HindiNews #newstel