जहानाबाद बाजार में पिछले 10-12 दिनों में चीनी का भाव करीब 48 रुपये से बढ़कर 66-67 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। थोक बाजार में भी चीनी की बोरी के दाम लगभग 2500 रुपये से बढ़कर 3200 रुपये हो गए हैं।
व्यापारियों के अनुसार, कीमतों में दिनभर कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बढ़े हुए भाव का सीधा असर खुदरा बिक्री पर पड़ा है और ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में चीनी खरीद रहे हैं।
वहीं, मिठाई कारोबारियों की लागत भी बढ़ गई है। त्योहारी मौसम में चीनी के महंगे होने से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका है। लगातार बढ़ते दामों ने खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।
#Jehanabad #JehanabadNews #SugarRate #Mehangai #Inflation #BiharNews