सुबह सुबह बड़ा हादसा :मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग, 4 की मौत:20 से ज्यादा झुलसे; ICU के खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला गया
#बिहार के #मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लग गई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। जिसके बाद कई मृत मरीजों को उसमें से निकाला गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना में 10 से ज्यादा मौत की आशंका है।
ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जबकि वेटिंग हॉल चौथे फ्लोर पर है, जिसकी वजह से बचाव कार्य दिक्कत आई। दमकल कर्मियों ने ICU और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला।DM और SSP मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
#Breaking #news #BiharNews #viralnews #