कृषक गोष्ठी एवं संतुलित उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत भारत निर्माण सेवा केंद्र, चौथ का बरवाड़ा में कृषक गोष्ठी एवं संतुलित उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों, विभागीय योजनाओं, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं फसल बीमा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि लखपत लाल मीणा ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संतुलित उर्वरक उपयोग से मिट्टी की उर्वराशक्ति बनी रहती है तथा उत्पादन लागत कम होने के साथ फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के उपयोग, फसल चक्र अपनाने एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित प्रयोग की सलाह दी।