Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

औरंगाबाद में पूर्व मंत्री रामविलास सिंह यादव की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,"हर जाति-धर्म के साथ खड़े रहे रामविलास बाबू, सामाजिक समरसता के प्रतीक थे"। पूर्व विधायक संत पदारथ सिंह को भी किया गया याद - शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान। *औरंगाबाद | 22 जून 2026* विरासत बचाओ संघर्ष परिषद के तत्वावधान में औरंगाबाद शहर के अजक्वे हसौली स्थित संगम रिज़ॉर्ट में वयोवृद्ध समाजवादी नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामविलास सिंह यादव और ओबरा के पूर्व विधायक संत पदारथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री की यह 17वीं पुण्यतिथि थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने की, जबकि संचालन राधे प्रसाद ने किया। *"हर जाति-धर्म के लोगों को जोड़ा" - मनोरमा पासवान* सभा की शुरुआत पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुई। पूर्व जिला पार्षद मनोरमा पासवान ने कहा कि रामविलास बाबू ने अपने कार्यकाल में विकास को बेहतर अंजाम दिया और हर जाति, हर धर्म के लोगों को जोड़ा। वे सामाजिक समरसता की मिसाल थे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व विधायक संत पदारथ सिंह ने शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान दिया। ओबरा विधानसभा सहित जिले के कई क्षेत्रों में उन्होंने शैक्षणिक संस्थान खुलवाए, जिससे गरीब-गुरबा और हर वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मनोरमा पासवान ने मांग की कि जिला परिषद के सर्वसम्मति प्रस्ताव के अनुसार पूर्व मंत्री रामविलास सिंह यादव की प्रतिमा दानी बिगहा स्थित व्यवसायिक सह बस स्टैंड परिसर में लगाई जाए। "इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए"। *शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन में उल्लेखनीय काम* राजद वरीय नेता डॉ. रमेश यादव ने कहा कि रामविलास बाबू ने शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और भूमि सुधार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। सत्येंद्र यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री जीवनभर समाजवादी विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध रहे। जिला पार्षद शंकर यादव ने दाउदनगर अनुमंडल औरंगाबाद जिला की स्थापना में रामविलास बाबू की भूमिका को रेखांकित किया। *"सामाजिक समरसता के प्रतीक थे"* राजद नेता उदय उज्जवल ने कहा कि रामविलास बाबू समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। युवा राजद नेता संतोष यादव ने उन्हें प्रखर समाजवादी नेता बताते हुए कहा कि वे सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे। हसौली मुखिया प्रतिनिधि बीरेन्द्र यादव ने दुख जताते हुए कहा कि "रामविलास बाबू के बिना बिहार में सरकार की कल्पना नहीं की जा सकती थी। उस रामविलास बाबू की मूर्ति आज थाना में कैद है, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा"। श्रद्धांजलि सभा में जिला पार्षद शंकर यादव, अनिल यादव, पूर्व जिला पार्षद मनोरमा पासवान, डॉ. रमेश यादव, उदय उज्जवल, संजय यादव, युवा नेता संतोष यादव, संजीत यादव, संजीत कुमार, डॉ. संतोष यादव, मनोज कुमार, विकास राय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। #RamvilasSinghYadav #SantPadarthSingh #Aurangabad #SamajikSamrasta #SamajwadiVichar #Punyatithi #BiharPolitics #24NewsLive

Aurangabad, Aurangabad | Jun 22, 2026

MORE NEWS