
न्यूज़ देशआदेश दून ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड-2026
न्यूज देशआदेश देहरादून।
दून ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, भगानी साहिब के प्रबंधक आमिर अंसारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड-2026" से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान समारोह 20 जून 2026 को डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सेलाकुई (देहरादून) में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया प्रिंसिपल्स एसोसिएशन तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह में आमिर अंसारी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर दून ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल विद्यालय बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने आशा जताई कि इस सम्मान से शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।