
➡️ श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित
मोटे अनाज को बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा ग्राम कुकड़ापानी, ब्लॉक खिरकिया में 26 जून को कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित किए गए। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) संस्था के सहयोग से 5 कृषक महिलाओं के खेतों में बाजरा के प्रदर्शन प्लॉट लगाए गए।
केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने किसानों को बाजरा की उन्नत खेती, बीज बुवाई की वैज्ञानिक विधि, उचित पौध दूरी, पोषण प्रबंधन एवं फसल देखभाल की जानकारी दी।
सुश्री जागृति बोरकर ने बाजरा के पोषण एवं स्वास्थ्य लाभ बताए। उन्होंने कहा कि बाजरा आयरन, कैल्शियम, फाइबर से भरपूर है और इसके नियमित सेवन से पोषण स्तर में सुधार होता है। बाजरा की किस्म 'धन शक्ति' लोह तत्व व जिंक से भरपूर है और कम लागत में अधिक लाभ देती है।
डॉ. संध्या मौर्य ने बताया कि इन परीक्षणों का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी समुदाय में श्री अन्न का क्षेत्र पुनः बढ़ाना एवं कुपोषण दूर करना है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों में यह फसल निश्चित ही लाभप्रद होगी।
Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#ShreeAnna #MilletsYear #Bajra #KVKHarda #WomenEmpowerment #Nutrition #Harda #हरदा