
बिसाऊ। लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बिसाऊ में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। झुंझुनूं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं नगरपालिका बिसाऊ के अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत 20 अगस्त को नगरपालिका कार्मिकों ने ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 21 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
वहीं 21 अगस्त को नगरपालिका की ओर से ‘रन फॉर वोट’ का आयोजन किया गया। इसमें नगरपालिका कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और आमजन को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और आगामी चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
नगरपालिका बिसाऊ की इस पहल ने संदेश दिया कि “लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मत जरूरी है, मतदान में भागीदारी सभी की जिम्मेदारी है।”
#tharkiawaazajay #bissau #nagarpalika #election #jhunjhunu
Churu, Churu | Aug 21, 2026