नगर पंचायत सुरसंड वार्ड नम्बर एक में करैत सांप काटने से एक बालिका बालिका की मौत
सुरसंड : नगर पंचायत सुरसंड वार्ड नम्बर एक में करैत सांप काटने से एक बालिका जख्मी हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। सर्प दंश से जख्मी बालिका की पहचान नगर पंचायत सुरसंड वार्ड नम्बर एक निवासी पंकज झा के आठ वर्षीय पुत्री सनू कुमारी के रूप हुई है। चिकित्सकों को ने प्रारंभिक इलाज कर स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीतामढ़ी ले जाने के क्रम में सर्प दंश के शिकार बालिका सनू कुमारी की मौत हो गई।