
ग्राम बडी कॉलोनी में 88 घरो में लार्वा सर्वे
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संघन मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम गतिविधियां संचालित की गईं।
अभियान के दौरान कराहल विकासखंड के ग्राम बड़ी कॉलोनी में 88 घरों का लार्वा सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 02 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। लार्वा पाए जाने वाले स्थानों पर तत्काल आवश्यक नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही बुखार से पीड़ित 15 मरीजों की मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की गई, जिसमें सभी की जांच नेगेटिव पाई गई, जांच के उपरांत आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार का बुखार आने पर आशा कार्यकर्ता के माध्यम से रक्त की जांच अवश्य करवाएं तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूर्ण उपचार लें। इसके साथ ही सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, नीम की पत्तियों का धुआं करने, घर एवं आसपास जमा पानी का निकास करने तथा पानी के बर्तनों को ढककर रखने की सलाह दी गई। कूलर एवं पानी की टंकियों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई करने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
उक्त गतिविधियों के दौरान श्री नरसिंह गौड़ मलेरिया निरीक्षक, श्रीमती प्रतिमा प्रभाकर, सहयोगिनी, श्रीमती बत्तो जाटव आशा कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur