
*15 जुलाई से प्रारंभ होगा नया डिग्री कॉलेज, जिला पदाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने का दिया निर्देश*
आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में 15 जुलाई, 2026 से प्रारंभ होने वाले नवस्थापित डिग्री कॉलेज के सफल संचालन एवं सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज के उद्घाटन एवं नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल यह परियोजना जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉलेज के संचालन से पूर्व सभी प्रशासनिक, तकनीकी एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान भवन की आधारभूत सुविधाओं, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, फर्नीचर, कक्षाओं की तैयारी, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कॉलेज संचालन से संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक तैयारियां समय पर पूर्ण करने
का निर्देश दिया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar #Educación
Information & Public Relations Department, Government of Bihar