मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सड़क निर्माण की मांग को लेकर लीला साहू का आंदोलन 9वें दिन भी जारी है। खड्डी खुर्द में चल रहे धरने को अब उत्तर प्रदेश और बिहार से भी समर्थन मिला है। प्रयागराज से समाज के नेता कमलेश गुप्ता, संजय साहू समेत अन्य लोग धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया। बिहार से राजा गुप्ता, राजकुमार यादव समेत अन्य समर्थक भी पहुंचे। लीला साहू का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि खड्डी खुर्द, मझौली, रामपुर, सीधी और आसपास के हजारों लोगों के लिए सड़क निर्माण की मांग को लेकर है।
#SidhiNews #LeelaSahu #MadhyaPradeshNews #RoadDemand #MPNews #VindhyaSamacharTV
Jawa, Rewa | Sep 22, 2026