Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत भागलपुर के प्रखर चौरसिया को ₹3 लाख की वार्षिक छात्रवृत्ति भागलपुर, 24 जुलाई। बिहार सरकार की प्रतिभा प्रोत्साहन योजना "मेडल लाओ, नौकरी पाओ" के अंतर्गत पहली बार भागलपुर प्रमंडल के किसी शतरंज खिलाड़ी को यह गौरव प्राप्त हुआ है। भागलपुर शहर के गोर्हट्टा चौक स्थित पानी टंकी निवासी परवीन कुमार एवं नेहा कुमारी के 13 वर्षीय सुपुत्र प्रखर चौरसिया को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए ₹3 लाख की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 24 जुलाई 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं माननीय खेल मंत्री श्रीमती श्रेयसी सिंह ने प्रखर चौरसिया को सम्मानित किया। यह छात्रवृत्ति राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। प्रखर चौरसिया ने CISCE बिहार-झारखंड राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में एक भी अंक गंवाए बिना शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय SGFI शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया, जहाँ भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भागलपुर एवं बिहार का नाम रोशन किया। प्रखर की इस उपलब्धि पर भागलपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव अजय कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुनाल कुमार राय तथा संघ के समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं शतरंज परिवार ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। भागलपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा, "प्रखर चौरसिया की उपलब्धि पूरे भागलपुर के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता जिले के सैकड़ों बच्चों को शतरंज की ओर प्रेरित करेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्णिम सफलता अर्जित करेंगे।" संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा ने कहा, "वर्ष 2023 से भागलपुर में शतरंज गतिविधियों ने नई गति प्राप्त की है और उसके सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। आगामी 8 एवं 9 अगस्त को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय ओपन रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट 'Rival of Anga' भागलपुर को देश के प्रमुख शतरंज केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। हमें उम्मीद है कि प्रखर जैसे खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।" प्रखर चौरसिया ने कहा, "यह सम्मान मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों और भागलपुर जिला शतरंज संघ का हृदय से आभारी हूँ। भविष्य में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना मेरा सपना है और मैं इसके लिए पूरी मेहनत करता रहूँगा।" प्रखर के पिता परवीन कुमार एवं माता नेहा कुमारी ने कहा, "यह सम्मान हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। प्रखर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। हम उसके सभी प्रशिक्षकों, भागलपुर जिला शतरंज संघ तथा उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने समय-समय पर उसका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।" भागलपुर जिला प्रशासन ने भी प्रखर चौरसिया की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) सलाउद्दीन अहमद ने कहा, "प्रखर की सफलता पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि भागलपुर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।" बिहार राज्य शतरंज संघ के मानद सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने भी प्रखर चौरसिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, "प्रखर चौरसिया ने कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर बिहार शतरंज का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता पूरे राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। हमें विश्वास है कि वह आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार तथा भारत का नाम और ऊँचा करेंगे। बिहार राज्य शतरंज संघ उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है तथा उन्हें हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।" प्रखर चौरसिया की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भागलपुर, बिहार और राज्य के शतरंज जगत के लिए गौरव का विषय है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाएँ, जिला प्रशासन का सहयोग तथा भागलपुर में तेजी से बढ़ रही शतरंज गतिविधियाँ आने वाले समय में बिहार को राष्ट्रीय शतरंज के मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाएँगी।

Banka, Banka | Jul 27, 2026

MORE NEWS

बारिश का पानी बना काल, जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोग
पंजवारा रेलवे हॉल्ट के अंडरग्राउंड पुल में जलजमाव से आवागमन ठप, राहगीरों में भारी आक्रोश

बारिश का पानी बना काल, जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोग पंजवारा रेलवे हॉल्ट के अंडरग्राउंड पुल में जलजमाव से आवागमन ठप, राहगीरों में भारी आक्रोश

Banka, Banka | Aug 7, 2026

श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कांवरिया पथ से सटे सभी संवेदनशील एवं जोखिम वाले जलाशयों, नदियों एवं पोखरों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके तहत अंचल बेलहर के कुमरसार नदी (धौरी), अंचल चांदन के गोरियारी नदी, चांदन नदी एवं टंगेश्वर, तथा अंचल कटोरिया के किशनगंज धर्मशाला के पश्चिम स्थित पोखर, तुलसीवरण मोड़ के समीप स्थित पोखर, तुलसीवरण मोड़ दरवे पट्टी के बगल बोलबम पथ के दक्षिण स्थित पोखर, जमुआ पुल के समीप नदी, छपरहिया धर्मशाला के पश्चिम स्थित पोखर, तिलैया बोलबम पथ के किनारे पश्चिम स्थित पोखर तथा शिवमोह धर्मशाला एवं लक्ष्मण झूला के समीप स्थित पोखर को संवेदनशील स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया है।
इन सभी संवेदनशील स्थलों पर  राहत एवं बचाव कार्य तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित आपदा मित्र एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अतिरिक्त गोरियारी नदी तट पर SDRF के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी विशेष अथवा अप्रिय घटना की स्थिति में SDRF की टीम तत्काल राहत एवं बचाव अभियान संचालित करेगी। साथ ही अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी अथवा प्रतिबंधित एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करे। श्रद्धालुओं को संभावित खतरों के प्रति सतर्क करते हुए सुरक्षित मार्ग अपनाने एवं आवश्यक सावधानियों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
प्रतिनियुक्त प्रशिक्षित गोताखोर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं, आपदा मित्र श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने, उन्हें जागरूक करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे नदी, पोखर एवं अन्य जलाशयों के समीप निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें। सभी के सहयोग से ही श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराया जा सकेगा।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
Bsdma

श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कांवरिया पथ से सटे सभी संवेदनशील एवं जोखिम वाले जलाशयों, नदियों एवं पोखरों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके तहत अंचल बेलहर के कुमरसार नदी (धौरी), अंचल चांदन के गोरियारी नदी, चांदन नदी एवं टंगेश्वर, तथा अंचल कटोरिया के किशनगंज धर्मशाला के पश्चिम स्थित पोखर, तुलसीवरण मोड़ के समीप स्थित पोखर, तुलसीवरण मोड़ दरवे पट्टी के बगल बोलबम पथ के दक्षिण स्थित पोखर, जमुआ पुल के समीप नदी, छपरहिया धर्मशाला के पश्चिम स्थित पोखर, तिलैया बोलबम पथ के किनारे पश्चिम स्थित पोखर तथा शिवमोह धर्मशाला एवं लक्ष्मण झूला के समीप स्थित पोखर को संवेदनशील स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया है। इन सभी संवेदनशील स्थलों पर राहत एवं बचाव कार्य तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित आपदा मित्र एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त गोरियारी नदी तट पर SDRF के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी विशेष अथवा अप्रिय घटना की स्थिति में SDRF की टीम तत्काल राहत एवं बचाव अभियान संचालित करेगी। साथ ही अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी अथवा प्रतिबंधित एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करे। श्रद्धालुओं को संभावित खतरों के प्रति सतर्क करते हुए सुरक्षित मार्ग अपनाने एवं आवश्यक सावधानियों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रतिनियुक्त प्रशिक्षित गोताखोर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं, आपदा मित्र श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने, उन्हें जागरूक करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे नदी, पोखर एवं अन्य जलाशयों के समीप निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें। सभी के सहयोग से ही श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराया जा सकेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Bsdma

Banka, Bihar | Aug 7, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एनएच-333ए, एनएच-133ई, बदुआ जलाशय, धोरैया–इंग्लिश मोड़–असरगंज पथ परियोजना तथा कांवरिया पथ में निर्माणाधीन जमुआ पुल से संबंधित भू-अर्जन एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान एनएच-333ए के संपूर्ण एलाइनमेंट पर भू-अर्जन की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही प्रस्तावित सभी  बाईपासों की प्रगति, लंबित मामलों एवं शेष कार्यों की स्थिति की अलग-अलग समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि परियोजना का कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ सके।
इसी क्रम में एनएच-133ई परियोजना की भी संक्षिप्त समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने परियोजना से संबंधित लंबित भू-अर्जन मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उनके स्तर पर लंबित सभी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विभिन्न अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के कार्य समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ सकें।
सिंचाई विभाग से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन के अंतर्गत आने वाली वन भूमि से संबंधित मामलों का विस्तृत विश्लेषण कर अगली बैठक में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।

    कांवरिया पथ पर निर्माणाधीन जमुआ पुल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने पुल निर्माण में आ रही समस्याओं एवं अवरोधों का विस्तृत विश्लेषण कर उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएच-333ए, एनएच-133ई, बदुआ जलाशय, धोरैया–इंग्लिश मोड़–असरगंज पथ परियोजना तथा कांवरिया पथ में निर्माणाधीन जमुआ पुल से संबंधित भू-अर्जन एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एनएच-333ए के संपूर्ण एलाइनमेंट पर भू-अर्जन की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही प्रस्तावित सभी बाईपासों की प्रगति, लंबित मामलों एवं शेष कार्यों की स्थिति की अलग-अलग समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि परियोजना का कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ सके। इसी क्रम में एनएच-133ई परियोजना की भी संक्षिप्त समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने परियोजना से संबंधित लंबित भू-अर्जन मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उनके स्तर पर लंबित सभी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विभिन्न अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के कार्य समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ सकें। सिंचाई विभाग से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन के अंतर्गत आने वाली वन भूमि से संबंधित मामलों का विस्तृत विश्लेषण कर अगली बैठक में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके। कांवरिया पथ पर निर्माणाधीन जमुआ पुल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने पुल निर्माण में आ रही समस्याओं एवं अवरोधों का विस्तृत विश्लेषण कर उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

Banka, Bihar | Aug 7, 2026

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 11 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 11 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Banka, Bihar | Aug 7, 2026

#बाबाधाम जाने के दौरान गोड़ीयारी नदी का खूबसूरत नजारा देखें, कमेंट में लिखें बोल बम
#bolbamreels #highlightseveryonefollowers

#बाबाधाम जाने के दौरान गोड़ीयारी नदी का खूबसूरत नजारा देखें, कमेंट में लिखें बोल बम #bolbamreels #highlightseveryonefollowers

Banka, Banka | Aug 7, 2026