Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बेतिया आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर आज नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, श्रीमती नगमा तबस्सुम, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, श्री कमलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का संचालन पूरी गरिमा, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। नगर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मंच, शौचालय, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल, शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन सुनिश्चित हो सके। बैठक में समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

MORE NEWS