
पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में… नर्मदा नदी के सैकड़ों फीट गहरे पानी के नीचे आख़िर क्या छिपा है?
इस राज़ से पर्दा उठाने के लिए… इतिहास में पहली बार एक ट्रेंड स्कूबा डाइवर नर्मदा के गहरे गर्भ में उतरा!
झूला पुल के नीचे… जहां स्थानीय नाविक 300 से 350 फीट तक गहराई का दावा करते हैं, वहां भोपाल की पायनियर वॉटर स्पोर्ट्स टीम के एक्सपर्ट डाइवर यासिर हसीब ने एक बेहद साहसिक डाइव लगाई।
जैसे-जैसे वे नीचे जा रहे थे… सन्नाटा गहरा रहा था और पानी का भारी दबाव जानलेवा होता जा रहा था।
लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए… वे पहुंचे पूरे 210 फीट की गहराई पर!
घने अंधेरे में जब टॉर्च की शक्तिशाली रोशनी जलाई गई… तो सामने का मंज़र हैरान कर देने वाला था!
विशालकाय पत्थरों के बीच… दशकों से भक्तों द्वारा विसर्जित की गईं देव प्रतिमाएं, अनगिनत सिक्के और छोटे-छोटे पौधे साफ़ दिखाई दे रहे थे! राहत की बात यह रही कि तलहटी में कोई भारी कचरा नहीं मिला।
210 फीट की गहराई तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है… लेकिन पूरी गहराई का अंतिम सच क्या है, इसके लिए अब एक बड़े वैज्ञानिक सर्वे की तैयारी है।
नर्मदा के गर्भ से सामने आए इस चौंकाने वाले दृश्य पर आपकी क्या राय है? कमेंट में हर-हर नर्मदे ज़रूर लिखें!
#omkareshwar #khandwa #narmadariver