
#भारत रत्न एवं महान् स्वतंत्रता सेनानी #पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वी जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजलि
#थत्यूड/ सकलाना। #भारत रत्न एवं महान् स्वतंत्रता सेनानी पंडित #गोविंद बल्लभ पंत की 139वी जयंती #राजकीय प्राथमिक विद्यालय #हटवाल गांव में श्रद्धांजलि दी गई तथा देश हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
#स्वतंत्रता संग्राम से राष्ट्र निर्माण तक पंडित #गोविंद बल्लभ पंत का जीवन देशभक्ति जनसेवा और त्याग की ऐसी मिसाल है जो आज भी नयी पीढ़ी को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। #प्रधानाचार्य #सतेन्द्र सरियाल ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनहित के किए गये कार्यों को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात का संकल्प लिया। #सामाजिक कार्यकर्ता #अनिल हटवाल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत भारत के गृह मंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई उन्हें हिमालय पुत्र भी कहा जाता है उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि में रिया, पिया, दिव्या, गौरी, सार्थक, लोकेश, पावनी, समीर, आरूष आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।