
#बालाघाट
एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में प्रवेश मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को मिल रहा प्रवेश का सुनहरा अवसर
शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार 08 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य अतिरिक्त सीएलसी (CLC) राउंड के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ते हुए प्रवेश प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना है।
प्रवेश मेला प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय में आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को उसी दिन पंजीयन, चॉइस फिलिंग एवं संशोधन, दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विषयवार एवं श्रेणीवार रिक्त सीटों की जानकारी, उपलब्ध पाठ्यक्रमों का विवरण तथा उनके अनुरूप विषय चयन संबंधी परामर्श भी दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी रुचि और पात्रता के अनुसार सही निर्णय ले सकें।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश मेले का लाभ उठाकर अपनी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। यह प्रवेश मेला प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation