अनंत चतुर्दशी पर रुद्राभिषेक व सुंदरकांड पाठ का आयोजन
चूरूः अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर पूनिया कॉलोनी में शुक्रवार देर रात रुद्राभिषेक व संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक में यजमान देवकांत शर्मा ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। पं. तेजपाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में बजरंग बली के गुणों का वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में नीरज शर्मा, सुधाकर सहल, रवि, महेश शर्मा, संदीप इंदौरिया, विनोद शर्मा, निखिल शर्मा, नागरमल सैनी सहित सद्भावना परिवार के सदस्य व महिलाएं उपस्थित थी। #follower #highlight
Churu, Churu | Sep 27, 2026