गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बूथ संख्या 80 के अंतर्गत आने वाले वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान पात्र व्यक्तियों के नए मतदाता पंजीकरण के लिए 13 फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए 5 फॉर्म-8 भरवाए गए। वहीं, वृद्धाश्रम में रहने वाले अन्य लोगों के नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज पाए गए।
जिला प्रशासन का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और दर्ज विवरणों को सही रखना है। इसके लिए समावेशी एवं पारदर्शी तरीके से पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है।
#Giridih #SIR2026 #VoterList #VoterRegistration #ElectionCommission #GiridihNews #JharkhandNews #RamniwasYadav #Form6