
#गोल्डन फॉरेस्ट भूमि घोटाला-18 सदस्यीय गिरोह पर #पांच करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज!
देहरादून। राजपुर थाने में एक बड़े भूमि घोटाले का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अंकित जैन की शिकायत पर थाना राजपुर में FIR संख्या 0196/2026 दर्ज की गई है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह ने ‘गोल्डन फॉरेस्ट’ नाम की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार, आरोपीगण ने मौजा खुरावा, परगना परवादून स्थित लगभग 2.71 हेक्टेयर भूमि को अपना बताकर फर्जी विक्रय अनुबंध, मुख्तारनामा और एग्रीमेंट ऑफ सेल तैयार किए। खसरा नंबर 143, 145, 147, 149, 151, 174, 190 समेत कई नंबरों की भूमि को लेकर नकली कागजात बनाए गए। आरोप है कि गिरोह ने भूमि को वैध निवेश का अवसर बताकर लोगों से धन वसूला। जब शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि पैसा नहीं दिया तो जान से मार दिया जाएगा।आरोपियों के नामFIR में नामजद आरोपी हैं— प्रियंक पाठक, परमजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह रावत, आशीष सिंह राणा, सचिन शर्मा, इस्लाम, इमरान अली, फुरकान अली, रिहाना, सुल्तान अली, सुगरा, फारूक हसन अंसारी, बिलाल, राकेश प्रसाद, दीपक सिंह गुसाईं, अंकित कुमार, कुनाल चावला और गुनवीन सिंह। इनमें से कई आरोपी किंग्स डेवलपर और मिस्टिक माउंटेन एस्टेट्स एलएलपी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 351(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक पर्वेश रावत को सौंपा गया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दस्तावेजों की प्रामाणिकता, बैंक लेनदेन और अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भूमि की वास्तविक स्थिति की जांच राजस्व और वन विभाग से भी की जाएगी।
#followerseveryonehighlights