
500 के 434 जाली नोट! अररिया में नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
अररिया। महलगाँव थाना क्षेत्र के इसरवा गांव में जाली नोट के कारोबार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के 434 जाली नोट, यानी कुल 2 लाख 17 हजार रुपये के नकली नोट, और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि इसरवा गांव में जाली नोट का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महलगाँव थाना पुलिस की टीम ने बरढेंगा स्थित कामत में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. पनाउल्लाह उर्फ मो. पनबुल (36 वर्ष), पिता नजामुद्दीन, निवासी इसरवा, थाना महलगाँव, जिला अररिया के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 500 रुपये के 434 जाली नोट और ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया।
इस मामले में महलगाँव थाना कांड संख्या 194/26, दिनांक 05.10.2026 के तहत धारा 179/180/3(5) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता और जाली नोट के बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश भी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
मो. पनाउल्लाह उर्फ मो. पनबुल, उम्र 36 वर्ष, पिता नजामुद्दीन, निवासी इसरवा, थाना महलगाँव, जिला अररिया।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध महलगाँव थाना कांड संख्या 208/19, दिनांक 26.05.2019, धारा 413/414 के तहत मामला दर्ज रहा है।
बरामदगी
- ₹500 के 434 जाली नोट
- कुल अंकित राशि: ₹2,17,000
- ओप्पो कंपनी का 1 मोबाइल फोन
छापेमारी टीम
कार्रवाई में महलगाँव थानाध्यक्ष पु०अ०नि० ब्रजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० राजू कुमार, पु०अ०नि० रोमा कुमारी, स०अ०नि० प्रेम कुमार, सिपाही-122 रंजीत कुमार और बीएचजी-400396 सदानंद यादव शामिल रहे।
#Araria #Mahalgaon #ArariaPolice #FakeCurrency #JaliNote #FakeNote #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #ArariaNews #Isarwa #BreakingNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Oct 6, 2026