रील पर ग्लैमर और असलियत में हथकड़ी, यही है गैंगस्टर्स का असली सच!
आजकल सोशल मीडिया पर कुछ लोग गैंगस्टर्स की Reels, गानों और जीवनशैली को ऐसे पेश करते हैं जैसे कोई शान की बात हो। लेकिन क्या आपने कभी उनके अपराधों का अंजाम देखा है? जुर्म की इस दुनिया का अंत केवल बर्बादी, जेल और परिवार के आंसुओं के अलावा कुछ नहीं है।
गैंगस्टर्स का महिमामंडन करने वाली ऐसी किसी भी सामग्री से प्रभावित न हों और न ही इसे शेयर करें।
आइए, एक समझदार नागरिक बनें और अपराधियों को हीरो नहीं, बल्कि समाज के लिए एक खतरे के रूप में देखें।
सुरक्षित रहें, जागरूक रहें!
यदि आपके आस-पास कोई संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा मामला सामने आए, तो तुरंत ATS & AGTF Helpline number 9001999070 पर सूचित करें।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर!
#Rajasthanpolice #AGTF #Crimefreerajasthan #Saferajasthan #112