ऑल इंडिया बीड़ी सिगार टुबैको वर्कर्स फेडरेशन का 13वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन दलसिंहसराय में शुरू
#दलसिंहसराय,ऑल इंडिया बीड़ी सिगार टुबैको वर्कर्स फेडरेशन का 13वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन अब्दुल रउफ वैद्यनाथ चौधरी नगर, दलसिंहसराय में रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुआ.सम्मेलन के अवसर पर श्रमिकों ने शहर में रैली निकालकर श्रमिक अधिकारों,सम्मानजनक मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा की मांगों को बुलंद किया.राष्ट्रीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में हीरालाल साह धर्मशाला से रैली निकाली गई.रैली भगत सिंह स्मारक पहुंची, जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
इसके बाद रैली थाना रोड होते हुए महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के स्थल पर पहुंची, जहां दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.इसके बाद रैली जिला परिषद डाक बंगला पहुंची.यहां संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के. विश्वनाथन की शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.इसके उपरांत राष्ट्रीय सम्मेलन के खुले सत्र का विधिवत शुभारंभ हुआ.
Dalsinghsarai, Samastipur | Aug 24, 2026