*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई: 45 किलो 700 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 08 जुलाई 2026।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 45 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार एवं एस्कॉर्टिंग में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ’ऑपरेशन त्रिनेत्र‘ के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन व डीएसपी निंबाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर के सुपरविजन मे थानाधिकारी संजय शर्मा के द्वारा गठित टीम एसआई सुरेश पालिवाल मय जाप्ता के द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की