उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत बलिया के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राजका तबादला कर दिया है। उन्हें अब मथुरा का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
ओजस्वी राज के कार्यकाल में बलिया में विभिन्न विकास योजनाओं, ग्रामीण विकास, स्वच्छता, मनरेगा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के प्रयास किए गए।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, ओजस्वी राज अब मथुरा नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, बलिया में नए मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार होंगे!
#Ballia #Balliakhabar #CDO #ojaswiraj #IASTransfers